बरेली से ₹50,000 का इनामी तस्कर युसुफ अंसारी गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ₹50,000 का इनामी मादक पदार्थ तस्कर युसुफ अंसारी बरेली से गिरफ्तार

लखनऊ/बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने झांसी से ₹50,000 का इनामी और वांछित अभियुक्त युसुफ अंसारी को जनपद बरेली से गिरफ्तार कर लिया है

बदायूँ-बरेली हाईवे से हुई गिरफ्तारी एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त युसुफ अंसारी बरेली में छिपकर रह रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने भमौरा थाना क्षेत्र के बदायूँ-बरेली नेशनल हाईवे पर चांदपुर बल्लिया रोड तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा

मछली के दाने की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा पूछताछ के दौरान अभियुक्त युसुफ अंसारी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के सहयोगियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजा मंगवाता था और बिजनौर व आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। वर्ष 2025 में डीसीएम गाड़ी में मछली के दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर लाए जा रहे गांजे को एसटीएफ ने झांसी के मोठ थाना क्षेत्र से बरामद किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था

झांसी पुलिस के हवाले किया जाएगा आरोपी झांसी के थाना मोठ पर दर्ज मु०अ०सं० 137/2025 (NDPS एक्ट) के तहत अभियुक्त को बरेली के भमौरा थाने में दाखिल कराया गया है। विधिक प्रक्रियाओं के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई हेतु झांसी स्थानांतरित किया जाएगा

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: