हरि मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा कल से
बरेली: हरि मंदिर में कल से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा; 17 मई से होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन
(बरेली): शहर के प्रसिद्ध हरि मंदिर में शनिवार, 16 मई से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कथा व्यास और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
कथा का समय और कार्यक्रम
जानकारी देते हुए महाराज जी ने बताया कि भक्तों की सुविधा के अनुसार कथा का समय निर्धारित किया गया है:
-
कथा की अवधि: 17 मई (रविवार) से 23 मई (शनिवार) तक।
-
समय: प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक।
-
महायज्ञ और भंडारा: कथा की पूर्णाहूति के उपरांत 24 मई को भव्य महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसके बाद प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
भक्तों से विशेष अपील
प्रेस वार्ता के दौरान महाराज जी ने सभी धर्मप्रेमियों और क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भागवत रूपी अमृत का पान करें। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में भक्ति और सदाचार का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
मंदिर में तैयारियां पूरी
आयोजन को लेकर हरि मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भक्तों के बैठने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कथा के दौरान किसी को असुविधा न हो। शनिवार को कलश यात्रा के साथ इस आध्यात्मिक उत्सव का आगाज होने की संभावना है।
(रिपोर्ट)अमरजीत बरेली:
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine

बरेली: कचहरी में भिड़ीं दो महिलाएं!
