समाजवादी पार्टी में डैमेज कंट्रोल करने के लिए पहुचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम !
जंक्शन पर उनका पार्टी के ज़िला व महानगर कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
वही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार घोटालों को छिपाने के लिए सीबीआई पर शिकंजा कस रही है। जंक्शन के विश्रामगृह में वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। आने वाले वर्षो में लोकतंत्र को बचाना मुश्किल होगा। भाजपा सरकार से हर कोई परेशान हो गया है। उनकी पार्टी के पदाधिकारी ही बेवजह बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरायेंगे। क्योंकि जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है। जब से शिवपाल ने अपनी पार्टी बनाई है। तभी से सपा में भगदड़ मची हुई है। सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिवपाल का दामन थाम लिया है। उसके बाद बरेली की ज़िला और महानगर इकाई को भंग कर दिया गया है।