**रोटरी क्लब: ‘स्पेशल तीज’ मीटिंग संपन्न**

रोटरी क्लब मुरादाबाद की ‘स्पेशल तीज’ मीटिंग संपन्न

मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद ब्रांच ‘सिटी स्टार्स’ की अगस्त माह की ‘स्पेशल तीज मीटिंग’ कुंदन रेस्टोरेंट (MDA) में धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी रोटेरियन अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ऐनी आर्ची गर्ग, आयुषी राय जादा और दामिनी अग्रवाल ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं, आयुषी अग्रवाल और ऐनी रूही रस्तोगी ने मीटिंग का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू किशोर रहीं।

श्रेया जैन बनीं ‘तीज क्वीन’

समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में ऐनी श्रेया जैन को ‘तीज क्वीन’ का पुरस्कार देकर आज का विजेता घोषित किया गया।

वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्ति के करीब

मीटिंग के दौरान क्लब की महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा की गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर द्वारा दिए गए 10,000 पौधों के वृक्षारोपण के लक्ष्य के तहत क्लब अब तक लगभग 9,500 पौधों का सफल रोपण कर चुका है।

कार्यक्रम के अंत में रो. भारती अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष भरत अग्रवाल, सेक्रेटरी क्षितिज रस्तोगी, ट्रेजरार मानिक रस्तोगी सहित कई रोटेरियन सदस्य मौजूद रहे।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: