100 वकीलों पर एफआईआर
फर्जी डिग्रियां: 100 वकीलों पर एफआईआर
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की शैक्षणिक डिग्रियों का बड़े पैमाने पर सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के दौरान जिन वकीलों की डिग्रियां फर्जी या संदिग्ध पाई गईं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बार काउंसिल के सचिव आरके शुक्ला की तहरीर पर प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में इन फर्जीवाड़ा मामलों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। इस अभियान के तहत अब तक 100 वकीलों के खिलाफ 100 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन और बार काउंसिल की इस संयुक्त कार्रवाई से फर्जी दस्तावेज के सहारे वकालत करने वालों में हड़कंप मच गया है।
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
(एडिटर (Allrights Magazine)
पटना मेट्रो का 2 जुलाई को लोकार्पण!
