प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूँ बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है।
प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूँ। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है। बड़ी संख्या में मुर्गियाँ तो मारी जाती ही हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है और अब तक 500 बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हमारे देश में हो चुका है।
लेकिन अब डरने की बात नहीं है भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो मुर्गियों को अगर लग गई तो बर्ड फ्लू रोग से वे बच पाएँगी और केवल मुर्गियाँ नहीं बचेंगी, मुर्गियों के बचने के साथ-साथ इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी और जो इस महामारी के कारण नुकसान होता है, उस नुकसान से बचा जा सकेगा।
20 नवंबर को यह पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन, जो प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बनी है, देश को समर्पित की जा रही है, धन्यवाद।
