वानिकी एवं औद्यानिकी शिक्षा को नई दिशा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
वानिकी एवं औद्यानिकी शिक्षा को नई दिशा…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन सहित ₹792 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से प्रदेश में शिक्षा, कृषि एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
