ऑनलाइन सट्टेबाजी: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

सॉंटू जैन का 58.42 करोड़ का ऑनलाईन गेमिंग फ्रॉड: नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

नागपुर/अहमदाबाद: ऑनलाईन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी अनंत नवरत्न जैन उर्फ सॉंटू जैन और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के नागपुर सब-जोनल ऑफिस की टीमों ने 18 अगस्त 2026 को नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में कुल 12 ठिकानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत भारी छापेमारी की।

हेरफेर कर ऐसे ऐंठे 58.42 करोड़ रुपये यह मामला नागपुर शहर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के आधार पर शुरू हुआ था। जांच में सामने आया कि सॉंटू जैन ने शिकायतकर्ता को ‘Diamondexchange.com’, ‘World777.com’, ‘Wolf777.com’ और ‘Indianexch’ जैसे अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म पर भारी रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया। इन प्लेटफॉर्म्स में ऐसा सॉफ्टवेयर मैनिपुलेशन (हेरफेर) किया गया था कि जब भी शिकायतकर्ता जीतने की स्थिति में आता, तकनीकी खराबी दिखा दी जाती थी। इस तरह धोखाधड़ी कर शिकायतकर्ता से 58.42 करोड़ रुपये ठग लिए गए।

हवाला और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल जांच में खुलासा हुआ कि सट्टेबाजी के पैसे लेने के लिए ‘टोकन नोट’ के जरिए हवाला नेटवर्क और दूसरों के नाम पर बनाए गए कई फर्जी (Mule) बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। इन खातों से करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ, जिसे बाद में कैश में निकाल लिया गया या फिर फर्जी आयात भुगतानों (Bogus Import Payments) के नाम पर विदेश भेज दिया गया।

ED की कार्रवाई में क्या-क्या हुआ जब्त?

  • कैश व बैंक बैलेंस: 30.30 लाख रुपये कैश जब्त किए गए और 100 से अधिक बैंक खातों, म्यूचुअल फंड व शेयर्स (मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपये) को फ्रीज कर दिया गया।

  • लग्जरी गाड़ियां व लॉकर: लगभग 1.70 करोड़ रुपये मूल्य की 3 लग्जरी गाड़ियां और 2 बैंक लॉकर जब्त किए गए।

  • डिजिटल सबूत व प्रॉपर्टी: गेमिंग और वित्तीय लेनदेन से जुड़े 11 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 16.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों के संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: