नवंबर में घूमना है? तो यह हैं दुनिया की बेहतरीन जगहें

काठमांडू

काठमांडू : अगर आपने नवंबर की छुट्टियों को थोड़ा अलग तरह से इंज्‍वाय करने की प्‍लानिंग कर ली है तो नेपाल की राजधानी काठमांडू आपके लिए बेहतरीन लोकेशन हो सकती है। चारो ओर ह‍िमालय से घिरे नेपाल में आपको घूमने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। एडवेंचर की चाह रखने वालों के लिए तो ये जगह जन्‍नत है। नवंबर के दौरान यहां का मौसम ट्रैकिंग करने के लिहाज से अच्‍छा होता है। इस समय यहां ठंड के साथ आसमान नीला हो जाता है। इतिहास की चाह रखने वालों के लिए भी ये जगह जन्‍नत है।

 

लॉस एंजिलिस

लॉस एंजिलिस: खूबसूरत बीच और सड़को पर सैलानियों की भीड़ कुछ ऐसा ही नजारा होता है अमेरिकन सिटी लॉस एंजिलिस का। नवंबर का महीना यहां आकर मस्‍ती करने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। लॉस एंजिलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां का मौसम थोड़ा गर्म और आराम देने वाला होता है। यहां का केयर फ्री एटी‍ट्यूड इसे बेस्‍ट हॉलीडे स्‍पॉट बनाता है। यहां से गोल्‍डन कोस्‍टलाइन की दूरी सिर्फ 70 मील है। बीच लवर्स के लिए ये जगह जन्‍नत है। यहां की अनोखी सभ्‍यता और मेजबानी का तरीका आपको आकर्षित कर ही लेगा।

सेवेली: सेवेली (स्‍पेन) नवंबर में घूमने की सबसे अच्‍छी जगहों में से एक है। एंडालूसिया की राजधानी है सेवेली। यहां पर आपको बहुत ठंड महसूस नहीं होगी। यह शहर आपको हमेश सनी और फ्रेश मिलेगा। यहां की सड़कों पर मेड्रिड और बार्सिलोना की तरह हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां आपको ऐतिहासिक जगहें घूमने को मिलेंगी। यहां गेम ऑफ थ्रोन्‍स की शूटिंग लोकेशन भी हैं। यहां का मॉरशि रॉयल पैलेस बहुत खूबसूरत है।

बेलीज : नवंबर के महीने में अगर आप धुआंधार तरीके से अपना हॉलीडे सेलीब्रेट करने की सोच रहे हैं तो जनाब आपको सिर्फ बेलीज का टिकट कटवाना है। बेलीज की उड़ान भरने के साथ ही आपके रोमांचकारी सफर की शुरुआत होगी। सेंट्रल अमेरिका का ये छोटा सा देश जो मेक्सिको और ग्‍वालामाला के बीच में स्थित है यहां आने के बाद आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हॉलीडे शुरु होगा। यहां का सामान्‍य तापमान 26 डिग्री होता है। ऐसे में ना बहुत ठंड होती है ना ही बहुत गर्मी होती है। बेलीज के समुद्र में डुबकी लगाने के बाद आपको बहुत फ्रेश महसूस होगा।

टोरोंटो : कनाडा को टोरोंटो फिल्‍म फेस्टिवल के लिए फेमस है। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड टोरोंटो आने के लिए हर कोई तैयार हो जाता है। टोरोंटो कनाडा का एडवेंचर सिटी है। टोरोंटो घूमने के लिए नवंबर सबसे बढि़या मौसम होता है। यहां की सड़के सैलानियों से भरी होती हैं। अक्‍टूबर और क्रिसमस के दौरान यहां भीड़ हो जाती है पर नवंबर के महीने में यहां आपको जन्‍नत सा एहसास होगा। समुद्र से उगते हुए सूरज को देखना और रेत पर पैदल चलना कुछ ही देर में आपकी सारी थकान मिटाने की दम रखता है।

ब्यूनस आयर्स: ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना की राजधानी है। नवंबर के महीने में ब्‍यूनस में छुट्टियां बिताने आपके लिए काफी अच्‍छा साबित हो सकता है। ये अर्जेंटीना का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां का मौसम साफ और सुहाना रहता है। रात के समय ब्‍यूनस का नजारा देखने लायक होता है। ब्‍यूनस एक इलेक्ट्रिक सिटी है। यहां जिंदगी की रफ्तार कभी थमती नहीं है। एक बार यहां आने के बाद नवंबर के महीने में आप हर बार यहीं आना चाहेंगे। ब्‍यूनस आयर्स की अपनी एक अलग पहचान है।

एंटीगुआ : घूमने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो नवंबर के महीने में आप एंटीगुआ भी आ सकते हैं। यहां पाम के पेड़ों बीच पर धूप सेकना आपको कभी ना भूलने वाला एहसास देगा। एंटीगुआ दुनिया के सबसे अच्‍छे देशों में से एक है। नवंबर के महीने में यहां का मौसम साफ और बेहद सुहाना होता है। यहां का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहता है। ना बहुत गर्मी होती है और ना ही बहुत ठंड होती है। ऐसे मौसम में घूमने में सबसे ज्‍यादा मजा आता है। यहां 365 से भी ज्‍यादा बीच है। यहां आप हर रोज अलग-अलग बीच पर आ सकते हैं।

साउथ आईसलैंड: काम कर-कर के बोर हो चुके हैं और आपने छुट्टियों की प्‍लानिंग शुरु कर दी है तो न्‍यूजीलैंड का साउथ आईसलैंड आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। न्‍यूजीलैंड का नाम दुनिया के सबसे साफ और स्‍वच्‍छ देशों में लिया जाता है। नवंबर के महीने में न्‍यूजीलैंड का साउथ आइसलैंड आपके लिए बेस्‍ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां की व्‍हाइट वॉटर राफ्टिंग बहुत फेमस है। यहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ आपको बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे। जो आपकी साल भर की थकान को पलभर में मिटा देंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: