100 करोड़ के फर्जी GST मामले में मुताहिर गिरफ्तार

100 करोड़ के फर्जी GST कारोबार में बड़ा एक्शन: बरेली पुलिस ने पीलीभीत से मुताहिर अली को किया अरेस्ट, मुरादाबाद कनेक्शन आया सामने

बरेली: फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले और फर्जी जीएसटी (GST) नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बरेली पुलिस और एसआईटी (SIT) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी कारोबार के मामले में वांछित आरोपी मुताहिर अली को पीलीभीत रोड स्थित अभयपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीलीभीत के जहानाबाद (मोहल्ला सादात) का निवासी है।

बिना माल सप्लाई फर्जी बिलिंग और 2.41 करोड़ की ITC धोखाधड़ी एसआईटी के मुख्य विवेचक निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि मामला राज्य कर विभाग, खंड-पांच बरेली द्वारा 23 फरवरी को थाना भोजीपुरा में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। शुरुआती विभागीय जांच और विवेचना के दौरान फर्जी जीएसटी रिकॉर्ड तैयार करने, बिना किसी माल की वास्तविक सप्लाई के फर्जी चालान (Invoices) जारी करने और करीब 2.41 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की सीधी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था।

मुरादाबाद के भाइयों ने रचा था साज़िश का ताना-बाना पुलिस पूछताछ में आरोपी मुताहिर अली ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात मुरादाबाद के कटघर (एकता बिहार) निवासी मुबारक खां उर्फ उमेर और उसके भाई मुताहिर उर्फ उजैर से हुई थी। आरोप है कि मुरादाबाद के इन भाइयों ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मुताहिर अली और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर बरेली में कई कागजी व फर्जी फर्में खोल रखी थीं। इन्हीं फर्जी फर्मों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का बोगस कारोबार दर्शाया गया था। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सूत्रधारों और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: