बरेली: बुलडोजर से ध्वस्त हुआ अवैध इमामबाड़ा
बरेली में बुलडोजर कार्रवाई: 150 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर बना अवैध इमामबाड़ा ध्वस्त, 12 अन्य कब्जे भी जमींदोज
बरेली: शहर के नैनीताल रोड स्थित नगरिया परीक्षित (वार्ड-51) में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। निगम की टीम ने भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में बुलडोजर (बैकहो लोडर) चलाकर 150 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर बने अवैध इमामबाड़े समेत करीब 12 अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। खलिहान के रूप में दर्ज इस एक बीघे से अधिक सरकारी जमीन पर पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से अवैध कब्जा चला आ रहा था।
पार्षद की शिकायत पर हुई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई स्थानीय पार्षद और नगर निगम के पूर्व उपसभापति महेश राजपूत ने इस अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम बोर्ड और शासन स्तर पर प्रमुखता से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि कांशीराम आवास के सामने स्थित निगम की कीमती जमीन पर अवैध रूप से इमामबाड़ा, दुकानें और झोपड़ियां बनाकर कब्जा जमा लिया गया है। शिकायत के बाद नगर निगम बोर्ड ने अतिक्रमण हटाने की संस्तुति की, जिसके बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण एवं राजस्व विभाग से मामले की विस्तृत जांच कराई।
ढाई करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कराई गई मुक्त जांच में सामने आया कि नगर निगम की गाटा संख्या 02, 03 और 04 का कुल क्षेत्रफल 0.624 हेक्टेयर (करीब एक बीघा से अधिक) है, जिसकी वर्तमान बाजारू कीमत लगभग ₹2.5 करोड़ आंकी गई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों और तमाशबीनों की भीड़ जुट गई, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रवर्तन दल को सख्त रुख अपनाना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- रुहेलखंड vv लापरवाही: 70 खिलाड़ियों की परीक्षा अटकी!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
