हत्या कांड: ₹50K का इनामी रफीक पुणे में अरेस्ट

उन्नाव के चर्चित इमरान हत्याकांड का खुलासा: ₹50,000 का इनामी मुख्य आरोपी रफीक कुरैशी पुणे से गिरफ्तार

उन्नाव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उन्नाव के चर्चित इमरान हत्याकांड में पिछले एक साल से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की अयोध्या फील्ड इकाई की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को पुणे के खराडी थाना क्षेत्र स्थित ‘हे रेडिसन होटल’ के पास से धर दबोचा

पत्नी के साथ अवैध संबंध और हत्या की खौफनाक साजिश एसटीएफ की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त रफीक कुरैशी (निवासी ग्राम तुरकिया, बदरका, थाना गंगागंज, उन्नाव) ने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि मृतक इमरान उर्फ काले (निवासी अखलाखनगर, अचलगंज) की पत्नी शीबा के साथ उसके अवैध संबंध थे, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद शीबा के कहने पर उसने अपने साथी फरमान उर्फ चुन्ना के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया

शराब पिलाकर धारदार हथियार से रेता था गला 6 जुलाई 2025 को रफीक और उसके साथी फरमान ने पहले इमरान को शराब पिलाई और फिर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने और पुलिस जांच में नाम सामने आने के बाद आरोपी फरार होकर पुणे भाग गया था, जहाँ वह पहचान छिपाकर पिकअप लोडर चलाने का काम कर रहा था

ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया उन्नाव उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा और सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में गई एसटीएफ टीम ने आरोपी को पुणे की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया, जिसके बाद उसे उन्नाव के अचलगंज थाने में दाखिल करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अचलगंज थाने में हत्या (धारा 103(1) बीएनएस) और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: