MCD छापे: लक्ष्मी नगर में हटाए बोर्ड
MCD छापे: लक्ष्मी नगर में हटाए बोर्ड
नई दिल्ली: मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) का हड़कंप पूरे दिल्ली में फैल गया है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त कमर्शियल हब लक्ष्मी नगर, शकरपुर और विकास मार्ग इलाकों में भी अवैध रूप से चल रहे होटलों और गेस्ट हाउसों /OYO पर MCD की पैनी नजर पड़ चुकी है।
प्रशासनिक सीलिंग और औचक छापेमारी की भनक लगते ही इलाके के अवैध होटल संचालकों में भारी अफरा-तफरी मच गई है। कार्रवाई के डर से कई होटल मालिकों ने रातों-रात अपने होटलों के बाहर से ‘OYO’ और अन्य ब्रांड्स के साइनबोर्ड हटा दिए हैं।
बोर्ड हटाए, पर्दे लटकाए: पुलिस और MCD की मिलीभगत से खेल जारी
चौंकाने वाली बात यह है कि ये होटल संचालक सिर्फ बोर्ड हटाकर शांत नहीं बैठे हैं, बल्कि कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन्होंने नया पैंतरा अपनाया है। होटलों के मुख्य द्वारों और खिड़कियों पर पर्दे और तिरपाल लटकाकर अंदर ही अंदर अवैध तरीके से होटल का संचालन धड़ल्ले से जारी रखा गया है।
स्थानीय सूत्रों का सीधा आरोप है कि इस पूरे गोरखधंधे में MCD के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मिली हुई है। पुलिस और MCD के भ्रष्ट अधिकारियों को हर महीने बकायदा फिक्स ‘मासिक घूस’ (महीना) पहुंचाई जाती है, जिसके दम पर ये अवैध होटल बिना किसी डर के, सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर मौत के जाल बने हुए हैं।
‘अन्वित रेजीडेंसी’ के नीचे जल बोर्ड और MCD की बड़ी साठगांठ
इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा और गंभीर भंडाफोड़ लक्ष्मी नगर के जवाहर पार्क स्थित
अन्वित रेजीडेंसी (Anvit Residency): E-32, जवाहर पार्क, लक्ष्मी नगर, ईस्ट दिल्ली-110092।
होटल को लेकर हुआ है। इस होटल की आड़ में न सिर्फ नियमों की धंज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बल्कि इसके नीचे अवैध रूप से एक बड़ा कमर्शियल पानी का प्लांट (Water Plant) भी चलाया जा रहा है। आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड और MCD के भ्रष्ट तंत्र को मोटी रकम खिलाकर भूजल का यह अवैध दोहन अधिकारियों की जेबें गर्म करके सीना ठोककर चल रहा है।
रडार पर आए पूर्वी दिल्ली के ये प्रमुख होटल (विजिटिंग कार्ड्स से खुलासा)
साइनबोर्ड हटाकर और पर्दे लटकाकर छिपने की कोशिश कर रहे ऐसे कई होटलों की पूरी सूची और उनके पते अब सामने आ चुके हैं:
-
अन्वित रेजीडेंसी (Anvit Residency): E-32, जवाहर पार्क, लक्ष्मी नगर, ईस्ट दिल्ली-110092।
-
जेपीएस रेजीडेंसी (JPS Residency): E-54, विकास मार्ग, मेट्रो पिलर नंबर-44, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092।
-
होटल गुड लिविंग (Hotel Good Living): G-70, G-ब्लॉक, विजय चौक के पास, पिलर नंबर 39, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092।
-
फोर सीजन्स इन (Four Seasons Inn): मकान नंबर G-52A, मेट्रो पिलर नंबर 42, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092 (नजदीक वालिया नर्सिंग होम)।
-
होटल त्वमेव (Hotel Twamev): G-69, लक्ष्मी नगर मार्केट के पास, नजदीक वालिया नर्सिंग होम, दिल्ली-110092।
-
सोलिटेयर होटल (Solitaire Hotel): A-134, 135 और 137, शकरपुर, विकास मार्ग, मेट्रो पिलर नंबर 37 के सामने, दिल्ली-110092।
जनता की मांग: हो सख्त से सख्त कार्रवाई
मालवीय नगर के हादसे ने यह साफ कर दिया है कि तंग गलियों और बिना फायर एनओसी (Fire NOC) के चल रहे ये होटल कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने एलजी (LG) और दिल्ली सरकार के आला अधिकारियों से मांग की है कि केवल खानापूर्ति के लिए छापे न मारे जाएं, बल्कि पर्दे के पीछे चल रहे इस खेल को उजागर कर इन सभी चिन्हित पतों को तुरंत सील किया जाए और घूस लेने वाले पुलिस व MCD कर्मियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
एडिटर (Allrights Magazine)

अहमदाबाद विमान हादसे का एक साल पूरा!
