राजघाट पर पूज्य बापू को विनम्र श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: गांधीजयंती: आज पूरा भारत अपने दो महान नेताओं को नमन कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में स्थित राजघाट पर सुबह से ही नेताओं का आना-जाना लगा है. सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेता राजघाट पहुंचें. यहां सर्वधम प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है. जहां सभी ने बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी है.

बापू का जीवन हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगाः पीएम मोदी

राजघाट पहुंच कर बापू को नमन करने के साथ-साथ पीएम मोदी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा- पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा. इसके साथ उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक भी लिखा-

अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥

राजघाट के बाद विजय घाट पहुंचे पीएम मोदी, शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राजघाट के बाद पीएम मोदी विजय घाट भी पहुंचे. जहां पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उन्होंने श्रद्धांजलि दी. विजय घाट पर भी प्रार्थना सभा हो रही है. पीएम मोदी के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के अलावा सुबह-सुबह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेता राजघाट और विजय घाट पहुंच कर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसके अलावा जयपुर में सीएम भजललाल शर्मा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस के कई नेता-सांसद भी बापू और शास्त्री को नमन कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: