राहुल गांधी ने पहली बार किया अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र,

राहुल गांधी ने सोमवार को अपनी मां और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च इवेंट को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने अपने गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार को इस किताब के लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम को राहुल गांधी ने भी संबोधित किया और कहा कि यह किताब उनके माता-पिता के प्रेम और उनकी मां के जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा को सामने लाती है। कार्यक्रम के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया और उनसे जुड़ी हुई एक याद को साझा किया है।

क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- “मेरे माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां प्रसिद्ध थीं। इनमें से एक कहानी यह भी थी कि वे ‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में मिले थे। कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, ‘चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं।’ मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता कहां मिले थे। मैं वहां बैठ गया। वेटर मेन्यू लेकर आया, तो मैंने उससे कहा, ‘मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।’ उसने मेरी तरफ देखा और कहा, ‘ओह, वे दोनों? मैं उन्हें जानता हूं।’ मैंने पूछा, ‘आप उनके बारे में क्या जानते हैं?’ उसने कहा, ‘हां, वे दोनों। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।”

वह मेरी एक दोस्त है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस कहानी के बारे में बात करते हुए आगे उस रेस्तरां की एक खास डिश चिकन चॉसर का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा- “अगर किसी को प्यार में पड़ना है तो उसे वर्सिटी रेस्तरां जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चॉसर खाने से बचना चाहिए।” इसके बाद इवेंट में दिए गए भाषण में ‘गर्लफ्रेंड’ का जिक्र करने के बारे में पूछे जाने पर, राहुल गांधी ने कहा, “वह मेरी एक दोस्त है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: