होंडा की सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी, ये मोटरसाइकिल को टक्कर होने से बचाएगी;

होंडा ने मोटरसाइकिल के लिए अपनी राइडर असिस्टेंस सिस्टम के तौर पर नई सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी पेश की है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग असिस्टेंस और ग्रुप में राइडिंग के लिए विशेष तौर से डिजाइन की गई सुविधाएं भी

होंडा ने मोटरसाइकिल के लिए अपनी राइडर असिस्टेंस सिस्टम के तौर पर नई सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी पेश की है। यह सिस्टम रडार सेंसर का उपयोग करके आसपास के यातायात की निगरानी करता है।

वहीं, राइडर का ध्यान हटने वाली स्थितियों का पता लगाकर उसे अलर्ट देती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग असिस्टेंस और ग्रुप में राइडिंग के लिए विशेष तौर से डिजाइन की गई सुविधाएं भी शामिल हैं। हालांकि, कई मॉडर्न मोटरसाइकिलें, जैसे BMW, KTM, डुकाटी पहले से ही रडार-बेस्ड असिस्टेंस दे रही है। होंडा ने इससे पहले डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ इंटीग्रेटेड किया है।

होंडा सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी की खास बातें

होंडा सेंसिंग राइड का मुख्य आधार मोटरसाइकिल के आगे और पीछे स्थित मिलीमीटर-वेव रडार यूनिट की एक जोड़ी है। ये सेंसर रेडियो तरंगें भेजते हैं और आसपास के व्हीकल और उनकी रिलेटिव मूवमेंट का पता लगाने के लिए वापस आने वाले संकेतों का एनालिसिस करते हैं। फ्रंट रडार साफ तौर से आगे के यातायात की निगरानी करता है, जबकि बैक रडार पीछे से आ रहे या आसपास की लेन में चल रहे व्हीकल की पहचान करने में मदद करता है। इसके बाद सिस्टम यह तय करता है कि असिस्टेंस या अलर्ट की आवश्यकता है या नहीं।

इसके सबसे यूजफुल वर्किंग में से एक एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) है। होंडा ने एक्सटेंडेड क्रूज कंट्रोल के साथ ACC स्टॉप एंड गो फीचर दिया है, जिससे मोटरसाइकिल धीमी गति वाले ट्रैफिक में एक्सलरेशन और डिक्लेरेशन को कंट्रोल कर सकती है। यह होंडा के DCT ट्रांसमिशन के साथ मिलकर काम करता है, जो ऑटोमैटिकली तौर से क्लच एंगेजमेंट और गियर सिलेक्शन को कंट्रोल करता है। इससे मोटरसाइकिल किसी अन्य व्हीकल के पीछे नियंत्रित तरीके से रुक सकती है। वहीं, सब कुछ ठीक होने पर फिर से आगे बढ़ सकती है।

कंपनी का एक और दिलचस्प फीचर ग्रुप राइड असिस्ट है, जो एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल पर बेस्ड है। यह मोटरसाइकिल राइडर्स को एक साथ यात्रा करते समय उचित दूरी बनाए रखने में मदद करता है। यह सिस्टम राइडिंग की इस स्टाइल को पहचानने और मोटरसाइकिलों के बीच ज्यादा समान दूरी बनाए रखने में सहायता के लिए डेवलप किया गया है।

इसमें डिस्टेंस असिस्ट एक अन्य फीचर है, जो मोटरसाइकिल और आगे के ट्रैफिक के बीच की दूरी को कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है। जब राइडर एक्टिव तौर से थ्रॉटल का उपयोग कर रहा होता है और किसी अन्य व्हीकल के पास पहुंच रहा होता है, तो सिस्टम फॉलोइंग डिस्टेंस को एडजेस्ट कर सकता है।

फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग आगे के व्हीकल पर नजर रखती है और संभावित टक्कर के जोखिम की पहचान होने पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर अलर्ट करती है। इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट शायद सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। जब सिस्टम आगे के व्हीकल से टक्कर के जोखिम का पता लगाता है, तो राइडर के ब्रेक लगाने के दौरान यह एस्क्ट्रा ब्रेकिंग असिस्टेंस प्रदान कर सकता है।

इसके बाद रियर रडार आता है जो कई उपयोगी फीचर्स प्रदान करता है। ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन मोटरसाइकिल के ठीक पीछे के एरिया पर नजर रखता है और किसी अन्य व्हीकल के ब्लाइंड स्पॉट में एंट्री करने पर राइडर को अलर्ट करता है। यह अलर्ट रियर-व्यू मिरर में लगे एक इंडिकेटर के जरिए मिलता है, जो स्थिति के हिसाब से जलता है या ब्लिंक करता है।

रियर डिस्टेंस इंफॉर्मेशन फीचर इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले का इस्तेमाल करके राइडर को बताता है कि पीछे से कोई दूसरा व्हीकल आ रहा है। रियर कोलिजन वॉर्निंग का तरीका थोड़ा अलग है। यह पीछे आ रहे व्हीकल को अलर्ट करने की कोशिश करता है। जब सिस्टम को पीछे से टक्कर होने का खतरा महसूस होता है, तो यह मोटरसाइकिल के इंडिकेटर्स को ब्लिंक करने लगता है, ताकि पीछे से आ रहे ट्रैफिक का ध्यान खींचा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: