Big-Breaking : बुलंदशहर में नोएडा STF और दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम दुरानी ढेर।

#encounter #upstf #bulandshehar #uppolice #kapilmishra #delhipolice #NoidaPolice

बुलंदशहर में नोएडा STF और दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम दुरानी ढेर। दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर समीर की हत्या का आरोपी था नसीम। 16 नवंबर को समीर पर 15-20 गोलियां बरसाकर हत्या करने का आरोप।

D कंपनी से जुड़े नसीम के छोटा शकील से भी संपर्क होने का दावा। 2016-17 में तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी लेने का आरोप। पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश में भी नाम।

हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 25 से अधिक मुकदमों में आरोपी। दिल्ली और यूपी में पांच हत्याओं समेत कई गंभीर अपराधों का पुलिस रिकॉर्ड। नसीम उर्फ रिजवान पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बुलंदशहर में मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचा नसीम। अस्पताल पहुंचने लर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया नसीम उर्फ दुरानी उर्फ रिजवान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: