UP CM योगी की माता जी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीएम योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली.उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं. योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.

पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी एसएसपी के मुताबिक, सीएम योगी की मां बीमार थीं. डॉक्टर को भी उनके घर बुलाया गया था. उनका निधन गांव में ही हुआ है. सावित्री देवी के निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है.

लंबे समय से बीमार थीं सीएम योगी की मां

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी की मां सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं.वह पौड़ी जिले के पंचुर गांव में रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.सीएम योगी कई मौकों पर अपनी मां से मुलाकात कर चुके हैं. दो साल पहले जब वह एम्स ऋषिकेष में भर्ती थीं तब भी सीएम योगी ने वउनसे मिलकर हालचाल जाना था.

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में हुआ था.उस समय कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.  बता दें कि सीएम योगी सात भाई-बहन हैं. वह दूसरे नंबर के हैं. उनका पूरा परिवार पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचुर गांव में ही रहता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: