‘पाकिस्तान जब तक भारत में आतंकवाद फैलाता रहेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं’,

अमेरिका के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर बड़ी बात कही है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि भारत में आतंकवाद रोके बिना पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव नहीं है।

अमेरिका के इलिनोइस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आतंकवाद फैलाता रहेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं।

खून और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते। बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा। इस बातचीत के दौरान, राहुल गांधी ने भारत और इजरायल के रिश्तों का समर्थन भी किया था। साथ ही, गाजा को लेकर भी बड़ी बात कही।

वार्ता के लिए पहले आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान

बता दें कि राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बातचीत की गुंजाइश को तब तक के लिए खारिज कर दिया, जब तक कि इस्लामाबाद बॉर्डर पार आतंक को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

पाकिस्तान के फैन बॉय हैं राहुल गांधी- BJP

उधर, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भंडारी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिए उन्हें पाकिस्तान का फैन बॉय कह दिया। दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर प्रश्न खड़े किए थे। उन्होंने तर्क दिया था कि वैश्विक चर्चाओं में भारत का रोल अधिक सक्रिय होना चाहिए, और चिंता जताई थी कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत अब केवल एक साइड प्लेयर बनकर रह गया है। इस दौरान, राहुल गांधी ने अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान के रोल का भी जिक्र किया था।

भारत की तारीफ क्यों नहीं करते राहुल गांधी?

प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा, ‘राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है! हर वैश्विक मंच पर, राहुल ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे वे पाकिस्तान के बहुत बड़े फैन हों! एक बार फिर, उन्होंने विदेश नीति के मामले में पाकिस्तान को अपना आदर्श मान लिया है!’ उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए उनके प्रेम ने उन्हें यह भुला दिया है कि भारत शांति प्रयासों के माध्यम से रूस और यूक्रेन दोनों की तारीफ हासिल कर चुका है, और ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट में पाबंदियों से भारत को छूट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: