DM ने सुनी 68 शिकायतें, तुरंत समाधान

शेखपुरा: “प्रशासन आपके द्वार” में DM ने सुनी 68 फरियादियों की गुहार, बुजुर्ग महिला का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान

शेखपुरा | रिपोर्ट: सोनू कुमार

शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आज एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। समाहर्त्ता स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित ’’प्रशासन आपके द्वार’’ कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जिले के विभिन्न कोनों से आए 68 फरियादियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि आवेदनों का केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

सुनीति देवी को मिला तुरंत न्याय: ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सुनीति देवी नामक एक आवेदिका की समस्या का जिला पदाधिकारी ने मौके पर ही संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को निर्देश देकर ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कराया। डीएम की इस त्वरित कार्रवाई से फरियादी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

इन प्रमुख समस्याओं पर रहा फोकस

आज के जनता दरबार में प्राप्त 68 आवेदनों में विविध समस्याएं शामिल थीं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • पेंशन व राशन: वृद्धापेंशन और विधवा पेंशन चालू कराना, राशन कार्ड में नाम जोड़ना।

  • जमीन व राजस्व: परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज (Moutation), सरकारी अमीन की गलत नापी और जमीन पर अवैध कब्जे के मामले।

  • मुआवजा व विकास: NH-82 अधिग्रहण का मुआवजा, सड़क दुर्घटना और फसल बर्बादी का मुआवजा।

  • बुनियादी सुविधाएं: बिजली बिल में सुधार, नल-जल योजना की मरम्मत, नाली निर्माण और सोलर लाइट की चोरी से जुड़ी शिकायतें।

  • चौंकाने वाला मामला: एक आवेदक ने ‘जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने’ जैसी गंभीर शिकायत भी दर्ज कराई।

 

बुजुर्गों के प्रति दिखी संवेदनशीलता

जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने विशेष रूप से दूर-दराज से आए बुजुर्गों और लाचार व्यक्तियों की समस्याओं को पूरी संवेदना के साथ सुना। उन्होंने निर्देश दिया कि बुजुर्गों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशील होकर काम करें।

डीएम का सख्त निर्देश: “सभी संबंधित पदाधिकारी आवेदनों की गंभीरता से जांच करें और समय सीमा के भीतर उनका स्थायी समाधान निकालें। आम जनता को परेशानी से बचाना ही हमारी प्राथमिकता है।”

बैठक में रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: