OPS बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

बरेली में OPS की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: तिरंगा यात्रा निकाल सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बरेली20 अगस्त 2026 को बरेली में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर ‘उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ’ के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री राम लाल कश्यप के नेतृत्व में जिले के 15 विकास खंडों से आए 1,000 से अधिक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दोपहर 2:00 बजे दामोदर स्वरूप पार्क (चौकी चौराहा) में एकत्र होकर धरना दिया।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, बैनर और ‘पुरानी पेंशन हमारा अधिकार’ लिखी पट्टियां लिए कर्मचारियों ने पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल ‘OPS तिरंगा यात्रा’ निकाली।

“NPS धोखा है, माननीयों की तरह मिले पुरानी पेंशन”

कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’, और ‘एनपीएस धोखा है’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया।

ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने कहा:

“जब प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक दो-दो, तीन-तीन बार पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो 60 साल तक सेवा देने वाले सफाई कर्मचारियों और राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन क्यों बहाल नहीं की जा रही? अगर न्यू पेंशन स्कीम (NPS) इतनी ही अच्छी है, तो जनप्रतिनिधि पहले इसे स्वयं पर लागू करें।”

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीएम-सीएम को भेजा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि) को जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा।

मुख्य रूप से मौजूद रहे पदाधिकारी

इस पुरानी पेंशन बहाली तिरंगा यात्रा और ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें:

  • जिला संगठन मंत्री: राजेन्द्र सिंह कोली

  • प्रमुख सदस्य व पदाधिकारी: श्री रविंद्र कश्यप, श्री अजीत सिंह यादव, श्री मिश्रर यार खां, श्री सर्वेश कुमार मौर्य, श्री रनवीर सिंह पटेल, श्री गंगा चरन कश्यप, श्री महेश चंद्र वाल्मीकि, श्री सुनील सिंह बाल्मीकि, श्री तेजपाल पटेल, श्री अशोक कुमार वाल्मीकि, श्री आनंद प्रकाश धानुक, श्री रमेश पाल, श्री प्रवेश कुमार, श्री संतराम दिवाकर, श्री विश्राम सिंह, श्री नन्हेंलाल वाल्मीकि, श्री हर नारायण राजपूत, श्री राकेश कुमार वाल्मीकि, श्री राम अवतार दिवाकर, श्री राजपाल वर्मा, श्री गजेंद्र सिंह, श्री अरविंद शर्मा, श्री किशन कुमार वाल्मीकि, श्री छोटेलाल वाल्मीकि, श्री राहुल देव वाल्मीकि, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती शिवानी, श्रीमती लता आदि शामिल थे।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: