विजय को PM बनाने की मांग पर कांग्रेस सख्त

‘2029 में राहुल ही PM प्रत्याशी’: TVK में विजय को PM बनाने की मांग पर भड़की कांग्रेस, इस्तीफे की दी चेतावनी

चेन्नई: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के भीतर आगामी 2029 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर घमासान छिड़ गया है। तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) के कुछ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने की मांग पर गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। तमिलनाडु सरकार में पर्यटन मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस. राजेश कुमार ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि TVK 2029 में राहुल गांधी का समर्थन नहीं करती, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री सरकार से इस्तीफा दे देंगे।

‘2029 में राहुल गांधी ही बनेंगे प्रधानमंत्री’ तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने टीवीके नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया, “हमारे नेता राहुल गांधी 2029 में देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि किसी भी कारणवश TVK इस बात से सहमत नहीं होती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री तुरंत अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे।” उल्लेखनीय है कि हाल ही में TVK नेता आधव अर्जुन और सरथकुमार ने विजय को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पद के लिए योग्य बताया था, जिसके बाद तूतीकोरिन समेत कई जिलों में ‘विजय फॉर PM’ के पोस्टर भी लगाए गए थे।

मामूली बहुमत पर टिकी विजय सरकार, बढ़ा सियासी दबाव TVK नेताओं की इस राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा से गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है, जबकि मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के पास 107 विधायक हैं। TVK सरकार कांग्रेस (5 विधायक), VCK और IUML के समर्थन के दम पर चल रही है। ऐसे में कांग्रेस मंत्रियों की इस्तीफे की चेतावनी ने राज्य सरकार पर भारी राजनीतिक दबाव बना दिया है। वहीं MDMK प्रमुख वाइको ने भी राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए सीएम विजय को अपने नेताओं पर लगाम कसने की सलाह दी है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: