PM को उज्बेक सम्मान: ओवैसी का तंज
‘जिस देश से बाबर आया, उसी ने दिया अवॉर्ड’: PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान उन्हें वहां के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दराजली दुस्तलिक’ (Order of Oliy Darajali Dustlik) से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव द्वारा दिए गए इस सम्मान के बाद देश में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर तंज कसा है।
बाबर के ऐतिहासिक संबंधों का दिया हवाला ओवैसी ने मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म आज के उज्बेकिस्तान में स्थित फरगना घाटी में हुआ था। ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं बीजेपी को बधाई देता हूं। जिस देश से बाबर भारत आया था, उसी देश ने प्रधानमंत्री को यह अवॉर्ड दिया है। आजकल प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां से कोई न कोई सम्मान लेकर ही लौटते हैं।”
संघ और भाजपा पर साधा निशाना ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और संघ परिवार के लोग राजनीतिक बयानों में बाबर के नाम का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस देश से भारत में बाबर का आगमन हुआ था, उसी देश द्वारा देश के प्रधानमंत्री को सम्मानित किए जाने के बाद अब बीजेपी नेताओं का इस मुद्दे पर क्या रुख रहेगा।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

