Bareilly Violence News Live : मौलाना तौकीर हुआ गिरफ्तार,

I love Muhammad News Live: बरेली हिंसा को लेकर पुलिस ने कुल 10 FIR दर्ज की है. साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि हिंसा के बाद सीएम योगी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं, इसलिए उनकी डेंटिंग-पेंटिंग जरूरी है.

लखनऊः बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना को गिरफ्तार करके पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मौलाना सहित कुल 8 लोगों को जेल भेजा गया है. इस हिंसा मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गई है, जिनमें से सात में मौलाना तौकीर का नाम शामिल है. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके हिंसा से जुड़ी हर एक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कैसे हिंसा की प्लानिंग की गई थी.

मौलाना तौकीर को भेजा गया 14 दिन के लिए जेल

मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मौलाना तौकीर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुल 7 एफआईआर में मौलाना तौकीर का नाम दर्ज है. बरेली जिले के एसएसपी और डीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर हिंसा से जुड़ी हर एक जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि किन-किन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, क्या-क्या हिंसा वाली जगह से मिली है.

मौलाना तौकीर रजा को किया गिरफ्तार

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया गया है. तौकीर रजा के साथ कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुल 10 एफआईआर में से सात में मौलाना तौकीर का नाम दर्ज है. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि जहां हिंसा हुई थी, वहां से पुलिस को भारी मात्रा में पत्थर, बोतली, जिनसे पेट्रोल की बदबू आ रही है और एक तमंचा बरामद हुआ है.

बरेली हिंसा पर डीएम का बड़ा बयान

बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कल जो कुछ घटनाक्रम हुआ वहां पर कुछ लोगों ने बरेली शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया था. जिसके एक-दो घंटे के भीतर ही पुलिस प्रशासन ने सब कुछ कंट्रोल में कर लिया था. हमने कई क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया और व्यापारियों से भी बात की है. सब जगह शांतिपूर्ण माहौल है स्कूल मार्केट और आवाजाही सामान्य है.

सपा नेता सुमैया राणा ने पुलिस को दिया चैलेंज

समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा ने बरेली हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस अपनी बंदूक के साथ तैयार रहे.

बरेली हिंसा में 2000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरेली में 2000 अज्ञात लोगों पर मुकदमें दर्ज हुए हैं. 5 अलग-अलग थानों में मुकदमे हुए दर्ज. अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 6 मामले कोतवाली, 2 बारादरी, 1 किला, 1 कैंट, 1 प्रेमनगर थाने में मुकदमे हुए दर्ज. बरेली में शुक्रवार को पुलिस पर किया गया था पथराव.

बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में ताला जड़ा

बरेली में तौकीर रजा के जुमा की नमाज के बाद बरेली के ही इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचने का ऐलान किया गया था. लेकिन इस्लामिया ग्राउंड में प्रशासन की सख्ती और अनुमति न मिलने के चलते तौकीर रजा नहीं पहुंच पाए. लेकिन इसके बाद बरेली की सड़कों पर बवाल हो गया. इस्लामिया ग्राउंड में जिला प्रशासन के आदेश के बाद स्कूल प्रशासन ने ताला लगवा दिया है. सुरक्षा के लिहाज से इस्लामिया ग्राउंड के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

पीलीभीत से बरेली गए 150 अधिकारी और पुलिस

बरेली जिले के लिए पीलीभीत जिले से दो थाना इंचार्ज, 6 इंस्पेक्टर समेत 150 अधिकारी और सिपाही रवाना हो गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों से पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. हालांकि अभी बरेली शहर में माहौल शांत है.

बरेली हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान

बरेली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू. हालांकि, हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी. व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है? 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया. उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है.”

बरेली हिंसा में अब तक 35 गिरफ्तार

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि विकास की रफ्तार को रोकने के लिए बरेली में बड़ी साजिश रची गई. सोची समझी साजिश के तहत बरेली में बवाल को अंजाम दिया गया. अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई है और 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पर्दे के पीछे बैठे लोग कितने भी ताकतवर होंगे, खींचकर बाहर लाएंगे. शरारती तत्वों पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

100 से ज्यादा उपद्रवियों की होगी गिरफ्तारी

बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जा रही है. इसी कड़ी में बरेली के जिला अधिकारी अविनाश सिंह का न्यूज़ 18 पर एक्सक्लूसिव बयान आया है. उन्होंने कहा कि विकास के पहिए को रोकने के लिए कुछ षड्यंत्रकारी साजिश रच रहे हैं. शहर का माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. सीसीटीवी फुटेज कैमरा और सोशल मीडिया के माध्यम से 100 से ज्यादा उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है.

बरेली हिंसा का वीडियो

बरेली हिंसा का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें गली में से कुछ लोग पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस उन्हें बार-बार रुकने को कह रही है. जब पत्थरबाज नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

बरेली हिंसा की चल रही थी 5 दिन से तैयारी

बरेली हिंसा की जांच के दौरान पता चला है कि हिंसा की प्लानिंग 5 दिन से चल रही थी. पुलिस के मुताबिक साजिश में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है. इसके अलावा सभी उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ भी NSA लगाने की तैयारी की जा रही है.

बरेली में ऑल इज वेल

बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस तैनात है. हालांकि राहत की बात यह है कि शहर का माहौल सामान्य है. स्कूल-बाजार खुले हुए हैं.

बरेली में हुए बवाल पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

कल ‘आई लव मुहम्मद’ विरोध प्रदर्शन और पथराव पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, “नमाज के बाद जो घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. किसी भी तरफ से नहीं होनी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. पैगम्बर-ए-इस्लाम में मोहब्बत का एकमात्र तरीका यही है कि किसी को भी तकलीफ न पहुंचाएं. क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है. इसलिए, मैं सभी मुसलमानों से आग्रह करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी से भी झगड़ा न करें. न पुलिस से, न प्रशासन से. पैगम्बर-ए-इस्लाम ने जो कहा और जो रास्ता दिखाया, उस पर चलें. यही सबसे बड़ी मोहब्बत है.”

बरेली बवाल में कुल 5 FIR दर्ज

बरेली में हुए बवाल को लेकर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में 5 एफआईआर दर्ज की है. कोतवाली में 1 थाना प्रेमनगर में 1, किला में 1, बारादरी थाने में 2 मुकदमे दर्ज. एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की. पुलिस पर पत्थर और हमला करने वाले 8 गिरफ्तार. 25 को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ. प्रेम नगर, कोतवाली, बारादरी थाने समेत कई थानों में उपद्रवियों से हो रही पूछताछ. एसपी अनुराग आर्य में संभाला मोर्चा. कोतवाली को बनाया गया कंट्रोल रूम.

तौकीर रजा को कहां ले गई पुलिस

बरेली में पुलिस ने तौकीर रजा को हाउस अरेस्ट किया. तौकीर रजा को उनके दोस्त के घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था. पुलिस तौकीर रजा को अज्ञात स्थान पर ले गई. तौकीर राजा ने वीडियो वायरल कर समर्थन करने वालों को मुबारकबाद दिया था. देर रात तौकीर रजा ने दोस्त के घर से वीडियो वायरल किया था. तौकीर राजा आईएमसी प्रमुख है.

60 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी. 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है.

मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक तौकीर रजा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है. कल हुई हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बरेली में हुए उपद्रव के मामले में उप महानिरीक्षक बरेली रेंज के निर्देश पर पुलिस की 12 से ज्यादा टीम में उपद्रवियों को चिन्हित करने में लगी.

मौलाना तौकीर रजा ने दी मुल्क बिगाड़ने की धमकी

मौलाना तौकीर ने बवाल होने के बाद वीडियो जारी किया है. पुलिस हिरासत में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा ने वीडियो जारी किया है. पुलिस हिरासत में बैठकर मौलाना तौकीर रजा ने पत्थरबाजों को मुबारकबाद दी है. मौलाना ने कहा कि सरकार मुसलमानों की मुखालफत पर आमादा है. मुसलमानों के खिलाफ अल्लाह और रसूल का नाम लेने पर भी कार्यवाही होती है. मौलाना ने कहा कि जितना दबाया जाएगा ये मामला उतना उभरेगा. पुलिस ने जानबूझकर मुसलमानों पर लाठियां चलाई है. मुसलमानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पत्थरबाजी की, जबकि मुसलमानों ने कोई पत्थरबाजी नहीं की. मैं अभी तक हाउस अरेस्ट हूं, मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है. मुझे बहुत खुशी होगी कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए, जिस तरह से अतीक और अशरफ को गोली मारी गई मुझे भी गोली मार दो. एकतरफा कार्यवाही हो रही है. सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए. सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की, सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी सरकार की है. मौलाना ने वीडियो में मुल्क के हालात बिगाड़ने की धमकी दी है. पुलिस ने अमन को नुकसान पहुंचाया है. हिंदू मुस्लिम फसाद नहीं हुआ इसलिए पुलिस ने फसाद थोपने का काम किया. बारादरी थाना क्षेत्र के फाईक एंक्लेव में किया गया हाउस अरेस्ट.
ब्यूरो रिपोर्ट आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.