Bareilly News : मौलाना तौकीर की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धामी पर अमर्यादित टिप्पणी
मौलाना तौकीर की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धामी पर अमर्यादित टिप्पणी, कहा हमला करने वालों की कर देंगे हत्या
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने गिरफ्तारी देने से पहले आला हजरत मस्जिद में नमाज पढ़ी। इससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की।
कहा तुम हम पर बुलडोजर चलाओगे तो हम भी खामोश नहीं रहेंगे। हम पर हमला करने वालों की जान ले लेंगे। कहा कि सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नहीं लेगा तो उन्हें संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
बजरंग दल और शिव सेना मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते है
सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नहीं लेगा तो हम अपनी सुरक्षा खुद करेंगे
इस्लामिया गाउंड छावनी में तब्दील, छप्पे-छप्पे पर पुलिस
12 बजते ही शहर के स्कूलों की हो गई छुट्टी
इस्लामिया के आसपास के मार्केट की दुकानें बंद
