बरेली: नाज़िया इलाही पर FIR की मांग
नाज़िया इलाही खान के खिलाफ शिकायत
बरेली: सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कथित तौर पर नफरत फैलाने के मामले को लेकर बरेली में कानूनी सरगर्मी बढ़ गई है। नाज़िया इलाही खान नामक महिला के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
थाना कैंट में तहरीर और एसएसपी को शिकायत
इस मामले को लेकर विरोध जता रहे स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने का संकल्प जताया है। इसी सिलसिले में:
-
24 जून 2026: शिकायतकर्ताओं ने सम्मानित साथियों के साथ थाना कैंट पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी।
-
25 जून 2026: बरेली के तमाम सम्मानित अधिवक्ताओं (वकीलों) के साथ मिलकर एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली कार्यालय का रुख किया। वहां अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था और नबी की शान में किसी भी प्रकार की गुस्ताखी या नफरत फैलाने वाले बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द ही नाज़िया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ठोस कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके तहत जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और मांग पूरी होने तक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई है।
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
(एडिटर (Allrights Magazine)

बरेली: डेलापीर पर गौवंश की दुर्दशा!
