बरेली: 347 ग्राम स्मैक संग 2 गिरफ्तार

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 347 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नखासा बाजार कस्बा और रहपुरा अंडरपास से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 347 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

अभियुक्तों की पहचान और बरामदगी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शबाब अहमद (उम्र 20 वर्ष, निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पश्चिमी) और मोहम्मद आसिफ उर्फ गबदा (निवासी अंसारी वार्ड नं 05, फतेहगंज पश्चिमी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान शबाब अहमद के पास से 37 ग्राम तथा मोहम्मद आसिफ के पास से 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

मुनाफे के लिए राहगीरों को बेचते थे स्मैक पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शबाब ने खुलासा किया कि वह मोहम्मद आसिफ से 900 रुपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदता था और उसे 1500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से राहगीरों व वाहन चालकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर मु0अ0सं0 278/2026 (धारा 8/21/29 NDPS एक्ट) और मु0अ0सं0 280/2026 (धारा 8/21 NDPS एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल विक्की सिंह, कांस्टेबल अक्षय कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल शिवा पुंडीर की सराहनीय भूमिका रही।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: