SRMS में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

एसआरएमएस में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन: एसएसपी अनुराग आर्य और देव मूर्ति ने किया अनावरण

बरेली: नैनीताल रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसआरएमएस (SRMS) मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक नए पुलिस सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने फीता काटकर सहायता केंद्र का भव्य उद्घाटन किया और शिलापट्ट का अनावरण किया।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा और अधिकारियों का निरीक्षण उद्घाटन के दौरान एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और अल्पाहार वितरित किया। इसके उपरांत एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ हाईवे देवेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस तथा स्किल लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत इस नए पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना से नैनीताल रोड और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी, जिससे आपातकालीन स्थिति में आम जनता और मरीजों के परिजनों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक राजवली सिंह, जीएम हॉस्पिटल कर्नल डॉ. राजा माजी, मैनेजर पेशेंट केयर विनीत शर्मा और मैनेजर एचआर अजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: