CM योगी ने सराहा ‘बरेली मॉडल’

संवाद से बनी मिसाल: मुख्यमंत्री योगी ने सराहा बरेली मॉडल, कहा— ‘संवाद कितना महत्वपूर्ण है, यह बरेली से सीखना चाहिए’

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा और विश्व प्रसिद्ध आला हजरत उर्स जैसे दो बड़े संवेदनशील आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर बरेली के पुलिस-प्रशासन की रणनीति की खुलकर प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान बरेली की कार्यशैली का विशेष उल्लेख करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल और अनुकरणीय मॉडल बताया।

10 लाख जायरीन और लाखों शिवभक्तों के बीच बना सद्भाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि बरेली में एक तरफ विश्व प्रसिद्ध आला हजरत उर्स में देश-विदेश से 10 लाख से अधिक जायरीन शामिल हुए, तो दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त जनपद से होकर गुजरे। उन्होंने कहा कि दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण संचालन प्रशासन, धर्मगुरुओं और आम जनता के बीच निरंतर संवाद का परिणाम है। उर्स प्रबंधन द्वारा आयोजन की तिथि आगे बढ़ाने और उर्स के दौरान शाकाहारी लंगर आयोजित करने की पहल को मुख्यमंत्री ने सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण करार दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने संभाली कमान आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त (Foot Patrolling) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। समय रहते स्थापित किए गए संवाद और पुलिस प्रशासन की मजबूत रणनीति के चलते दोनों भव्य धार्मिक आयोजन मिसाल बनकर संपन्न हुए।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: