अथर्वा पॉलीप्लास्ट का IPO 30 जून

अथर्वा पॉलीप्लास्ट का खुलेगा आईपीओ

मुंबई (अनिल बेदाग): कार्यालय फर्नीचर, घरेलू उपकरण, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली अथर्वा पॉलीप्लास्ट लिमिटेड अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का यह आईपीओ आगामी 30 जून 2026 को खुलेगा। ₹27 करोड़ के इस पूरे इश्यू के तहत कुल 45 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹55 से ₹60 का प्राइस बैंड तय किया है और ये शेयर बीएसई एसएमई (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।

29 जून को खुलेगी एंकर बोली

इस आईपीओ के तहत एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जून को खुलेगी, जबकि मुख्य इश्यू 2 जुलाई 2026 को बंद होगा। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स), ऋणों के पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

विनिर्माण क्षमता को मिलेगी मजबूती

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुजीत दराड़े ने इस आईपीओ को विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की विनिर्माण क्षमता और मजबूत होगी, जिससे मौजूदा और नए ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी।

वहीं, होराइजन मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र बजाज ने कहा कि अथर्वा पॉलीप्लास्ट ने अपनी एकीकृत विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत ग्राहक संबंधों के बल पर उद्योग में एक विशिष्ट पहचान बनाई है और कंपनी भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

300 से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो

वर्ष 2014 में स्थापित हुई अथर्वा पॉलीप्लास्ट लिमिटेड वर्तमान में 2.34 लाख वर्ग फुट में फैली एक आधुनिक विनिर्माण इकाई का संचालन करती है। कंपनी के पास मौजूदा समय में 300 से अधिक प्लास्टिक कंपोनेंट्स उत्पादों का एक बड़ा और विविध पोर्टफोलियो है।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपाद)

 एडिटर (Allrights Magazine)

 

बाहुबली एनिमेशन के टिकट 2 मिनट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: