बाहुबली एनिमेशन के टिकट 2 मिनट

एनिमेशन की दुनिया में नया अध्याय लिखेगी ‘बाहुबली’

मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और सफल फ्रेंचाइजी में शुमार ‘बाहुबली’ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली यह महागाथा अब एनिमेशन के नए आयाम के साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एनीमेशन आयोजनों में से एक, ‘एनीसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल 2026’ तक पहुंच गई है। ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ को फेस्टिवल के ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सेक्शन में शामिल किया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।

2 मिनट में बिक गए सारे टिकट

इस उपलब्धि ने तब और बड़ी चर्चा बटोरी जब ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ पैनल के सभी टिकट बुकिंग शुरू होने के मात्र दो मिनट के भीतर ही बिक गए। यह दर्शाता है कि दुनियाभर के दर्शकों और एनीमेशन प्रेमियों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कितना जबरदस्त उत्साह है। इस खास मौके पर सुपरस्टार प्रभास ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम की सराहना की और कहा कि वे दुनिया को इस अनोखी रचना से रूबरू कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

दो भागों में साल 2027 में होगी रिलीज

अवॉर्ड विजेता फिल्मकार ईशान शुक्ला के निर्देशन में बन रही ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला टीज़र पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा चुका है और अब यह भव्य एनिमेटेड महागाथा साल 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों और दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)

 एडिटर (Allrights Magazine)

जमुई: दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: