मुंबई में फिर बम धमाके की धमकी, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट

मुंबई में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया है। मेयर ऑफिस, महालक्ष्मी रेस कोर्स, बॉम्बे हाई कोर्ट, एयरपोर्ट और अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिला है। इस ई-मेल में मुंबई के मेयर ऑफिस, महालक्ष्मी रेस कोर्स, अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’, बॉम्बे हाई कोर्ट और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

जलसा को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है

इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल में हाई कोर्ट, बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी मिल चुकी है धमकी

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी धमकी मिली थी। हालांकि, आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पेशे से आईटी इंजीनियर बताया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने तुषार कपूर मामले की भी गहनता से जांच की थी। बता दें कि जब से बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, तब से बॉलीवुड के कई स्टार्स को अलग-अलग जरिए से धमकी मिली है। इसके बाद से बॉलीवुड में ये चर्चा तेज हो गई कि क्या एक बार फिर बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड जैसी चीजें हावी हो रही हैं।

सितंबर 2025 में भी बॉम्बे हाई कोर्ट को मिली थी धमकी

ये पहली बार नहीं, जब बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सितंबर 2025 में भी बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: