रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी जाएगा कांग्रेस दल

जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर आर-पार के मूड में कांग्रेस: नई दिल्ली में बैठकों का दौर, कल रामपुर पहुंचेगा अजय राय व राजेंद्र पाल गौतम का प्रतिनिधिमंडल

विशेष राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक ब्यूरो: नई दिल्ली / रामपुर

विशेष सांस्कृतिक ब्यूरो: अमरजीत सिंह

उत्तर प्रदेश में युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय) पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की।

इसके तुरंत बाद ‘इंदिरा भवन’ में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने देशभर के राज्य प्रतिनिधियों और उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की पूरी टीम के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की।

संगठन को मजबूत करने और युवा मुद्दों पर मंथन

दिल्ली में आयोजित इन उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान संगठन के ढांचे को और अधिक धार देने, आगामी जनांदोलनों की रूपरेखा तैयार करने तथा युवाओं से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में मौजूद युवा प्रतिनिधियों ने शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश भर में संगठन को धरातल पर अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कल रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

बैठक के दौरान लिए गए बड़े राजनीतिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कल, 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के तमाम प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।

  • छात्रों और कर्मचारियों से संवाद: प्रतिनिधिमंडल रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां के अध्यापकों, कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्रों से सीधी मुलाकात करेगा तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुनेगा।

  • लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन: विश्वविद्यालय से जुड़े प्रशासनिक व राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी छात्रों के समर्थन में अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराएगी और उनकी मांगों को सरकार व प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगी।

राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक ब्यूरो: नई दिल्ली / रामपुर

सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

ALL rights magazine (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)

बरेली: दबंगों ने तोड़ा मकान, FIR!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: