LNMU पटना में 90% छात्रों का प्लेसमेंट

पटना: LNMU ने मंदी के दौर में भी रचा इतिहास, 90% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट; उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

 बाजार में चल रही सुस्ती और मंदी की आहट के बावजूद ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMU), पटना ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने अपने 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलाने में सफलता प्राप्त की है, जो बिहार के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक मिसाल है।


45 कंपनियों ने दिया जॉब ऑफर, औसत पैकेज 6.50 लाख

संस्थान की निदेशक एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस प्लेसमेंट सत्र के शानदार आंकड़े साझा किए:

  • चयनित छात्र: संस्थान के 172 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।

  • सफल भागीदारी: इस बार देश-विदेश की कुल 45 नामचीन कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

  • औसत पैकेज: इस सत्र में छात्रों को मिलने वाला औसत (Average) पैकेज 6.50 लाख रुपये वार्षिक रहा।

असीम बनर्जी को मिला 17.35 लाख का उच्चतम पैकेज

इस प्लेसमेंट सत्र में छात्रों को कई आकर्षक और बड़े पैकेज मिले हैं:

  • सबसे बड़ा ऑफर: दिग्गज कंपनी मॉन्सटर बेवरेजेस कॉरपोरेशन ने संस्थान के छात्र असीम बनर्जी को 17.35 लाख रुपये वार्षिक का सबसे उच्चतम (Highest) पैकेज दिया।

  • अन्य प्रमुख पैकेज: इसके अलावा इंडिगो पेंट्स ने 9 लाख रुपये, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 8 लाख रुपये और बिहार की अपनी प्रतिष्ठित डेयरी संस्था ‘कॉम्फेड’ ने 7.5 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज ऑफर किया।

देश की दिग्गज कंपनियों ने दिखाई रुचि

प्लेसमेंट ड्राइव में देश के एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स और बैंकिंग सेक्टर्स की शीर्ष कंपनियों ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से मॉन्सटर बेवरेजेस, वरुण बेवरेजेस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी (ITC), इंडिगो पेंट्स, प्रेस्टीन लॉजिस्टिक्स, हिमालया वेलनेस, टीसीआई (TCI) एक्सप्रेस, कॉम्फेड, अमूल, जीविका, टाटा एआईजी (AIG) और एचडीएफसी (HDFC) लाइफ जैसी प्रतिष्ठित फर्में शामिल रहीं।

सफलता का राज: संपूर्ण व्यक्तित्व विकास

निदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्लेसमेंट सेल व कॉर्पोरेट जगत के बेहतरीन तालमेल का परिणाम है।

संस्थान के कुलसचिव सुधीर कुमार ने बताया कि LNMU में छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास (Overall Personality Development) पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे आज के कड़े कॉपरेटिव कॉम्पिटिशन में अपनी अलग पहचान बना सकें।


यह संस्थान पूरी तरह से एक सरकारी स्वायत्त संस्थान है, जिसके पदेन अध्यक्ष स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं और कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा मंत्री संभालते हैं।


(पटना – विक्रम कुमार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर

(Allrights Magazine)


बिहार का CD Ratio पहली बार 60% के पार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: