“अगर आपकी हाइट कम है.. यानि आप बौने हैं.. तो अब आप दिव्यांग माने जाएंगे..

“अगर आपकी हाइट कम है.. यानि आप बौने हैं.. तो अब आप दिव्यांग माने जाएंगे.. भारत सरकार ने दिव्यांगता के नए दिशा-निर्देश में बौनेपन को भी शामिल किया है..”

नए दिशा निर्देशों के मुताबिक वयस्क व्यक्ति की लंबाई 147 सेंटीमीटर यानि 4 फीट 10 इंच से कम होने पर उसे बौनेपन की कैटेगरी में रखा जाएगा.. और हर एक इंच की कमी पर 4 प्रतिशत स्थाई दिव्यांगता मानी जाएगी.

ये नए नियम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने जारी किए हैं.. नए नियमों में चलने-देखने, सुनने, बोलने, सीखने और समझने संबंधी परेशानियों के साथ ऑटिज्म, मानसिक बीमारी, रक्त संबंधी और तंत्रिका तंत्र की बीमारियों तथा बहुदिव्यांगता को शामिल किया गया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: