साइबर अपराध के खिलाफ 5 दिवसीय विशेष अभियान में DCPWestDelhi की बड़ी कार्रवाई!
🚨 साइबर अपराध के खिलाफ 5 दिवसीय विशेष अभियान में @DCPWestDelhi की बड़ी कार्रवाई!
सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अधिकारी बनकर लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, KYC अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाओं के बहाने फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:
🔹 अंतरराज्यीय साइबर ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़; 22 आरोपी गिरफ्तार।
🔹 64 पुलिसकर्मियों की 7 विशेष टीमों द्वारा झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में समन्वित छापेमारी।
🔹 11 चिन्हित ठगी गिरोहों और APK पैनल डेवलपमेंट नेटवर्क का पर्दाफाश।
🔹 आरोपियों से सीधे जुड़ी 2,080 NCRP शिकायतों की पहचान।
🔹 देशभर में 22,139 पीड़ितों को निशाना बनाकर ₹20 करोड़ से अधिक की ठगी का पर्दाफाश।
🔹 63 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 2 मैकबुक और 1 टैबलेट बरामद।
