बाढ़ पीड़ितों को मिल रही मुफ्त राहत किट

‘हर पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी मदद’: CM योगी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों को बांटी जा रही राहत किट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार आपदा की इस स्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ मैदान में डटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को राशन और आवश्यक सामग्रियों से युक्त ‘राहत सामग्री किट’ उपलब्ध कराई जा रही है।

राहत किट में शामिल हैं आवश्यक दैनिक सामग्रियां सरकार द्वारा दी जा रही इस राहत सामग्री किट में प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। किट के तहत आटा, चावल, दालें, तेल, नमक, मसाले, भुना चना, लाई, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, तिरपाल और पीने के साफ पानी के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां वितरित की जा रही हैं, ताकि पीड़ितों को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े।

ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद है प्रशासन मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत सामग्री के वितरण में कोई भी पात्र परिवार छूटने न पाए। जलभराव वाले और दूर-दराज़ के प्रभावित गांवों तक ना नावों और एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमों के जरिए सीधे सहायता पहुंचाई जा रही है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि बाढ़ के दौरान किसी भी नागरिक को भोजन व सुरक्षा से जुड़ी कोई समस्या न हो।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: