2 करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट: CM योगी
‘2 करोड़ युवाओं को मिलेंगे टैबलेट’: CM योगी का बड़ा ऐलान, 25 लाख और टैबलेट्स का ऑर्डर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार प्रदेश के 2 करोड़ नौजवानों को मुफ्त टैबलेट उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है।
50 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुके हैं टैबलेट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। योजना की निरंतरता और गति बनाए रखने के लिए 25 लाख नए टैबलेट्स का ऑर्डर भी दे दिया गया है, जिन्हें जल्द ही छात्रों के बीच वितरित किया जाएगा।
ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के हर छात्र को मिलेगा लाभ सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्नातक (Graduation) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हर विद्यार्थी को बिना किसी भेदभाव के टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिजिटल पहल से प्रदेश के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल कौशल (Digital Skills) विकसित करने में अभूतपूर्व मदद मिल रही है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- बदायूं घटना पर DIG अजय साहनी की सख्त बैठक!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
