**UPSSSC: 1308 पदों पर निकली भर्ती**

UPSSSC: 1308 पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1308 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 सितंबर

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर, 2026

  • फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2026

पात्रता एवं योग्यता (Eligibility)

  1. PET स्कोरकार्ड: आवेदक के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

  2. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा वेटनरी फार्मेसी में 2 से 3 महीने का डिप्लोमा और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान आवश्यक है।

  3. आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों (General, OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।


(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)

 (एडिटर (Allrights Magazine)]


बरेली: नाज़िया इलाही पर FIR की मांग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: