**टेलीकॉम टैरिफ: महंगे होंगे रिचार्ज**
मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं महंगे: एयरटेल
नई दिल्ली। आने वाले महीनों में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ सकता है। टेलिकॉम दिग्गज एयरटेल ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है, जिसके बाद यूजर्स को अब अगले विकल्प के रूप में 349 रुपये का प्लान चुनना पड़ रहा है। मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के अनुसार, इससे एयरटेल ग्राहकों को हर रिचार्ज पर 50 रुपये तक अधिक खर्च करने होंगे।
5G निवेश और 10-15% तक टैरिफ बढ़ोतरी का अनुमान
एनालिस्ट्स का मानना है कि 5G नेटवर्क में भारी निवेश और बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों को जल्द ही 10-15% तक टैरिफ में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। IIFL कैपिटल के मुताबिक, 2026 के अंत तक टेलिकॉम सेक्टर में एक और बड़ा टैरिफ हाइक देखने को मिल सकता है।
ARPU में एयरटेल सबसे आगे
-
Airtel: ₹264 ARPU (48.7 करोड़ सब्सक्राइबर) के साथ टॉप पर।
-
Reliance Jio: ₹215.6 ARPU (53.3 करोड़ सब्सक्राइबर) के साथ दूसरे स्थान पर।
-
Vodafone Idea (Vi): ₹177 ARPU.
-
BSNL: ₹101 ARPU.
फिलहाल जियो और वोडाफोन आइडिया के पास 299 रुपये वाले प्लान मौजूद हैं, लेकिन बाजार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वे भी एयरटेल की राह पर चलेंगे।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

