बरेली में ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर

बरेली में अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़ियों के जत्थे को मारी टक्कर: एक घायल, गुस्साए कांवड़ियों ने 3 घंटे हाईवे किया जाम

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर लगने से तीन कांवड़ गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

3 घंटे तक ठप रहा नेशनल हाईवे घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मदनापुर क्षेत्र के कांवड़िये हरिद्वार से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कांवड़ खंडित होने और साथी के घायल होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने विरोध में अपनी कांवड़ सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और सीओ (क्षेत्राधिकारी) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित कांवड़ियों को शांत कराया, नए जल और कांवड़ की व्यवस्था का आश्वासन दिया और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। सुबह करीब 8 बजे पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद कांवड़ियों ने जाम हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: