AI विज़न: जेन्सेन हुआंग ने की पीएम मोदी की तारीफ
“पीएम मोदी का विज़न एआई क्रांति में भारत को बना रहा है ग्लोबल लीडर”: जेन्सेन हुआंग के बयान पर सिफारशी रिपोर्ट
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर पूरी दुनिया में मची होड़ के बीच एनवीडिया (NVIDIA) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का एक हालिया बयान चर्चा के केंद्र में आ गया है। जेन्सेन हुआंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा, “मुझे एक दशक पहले मोदी जी को AI पर बात करते हुए देखने का अवसर मिला था।” हुआंग का यह वक्तव्य इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भारत का शीर्ष नेतृत्व प्रौद्योगिकी के मामले में दुनिया से कितने कदम आगे की सोच रहा था।
जब AI मुख्यधारा का हिस्सा नहीं था, तब पीएम मोदी ने कैबिनेट को दिलवाया था ब्रीफिंग उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले, जब AI सामान्य जन-चर्चा या वैश्विक नीति-निर्माण का प्रमुख हिस्सा नहीं हुआ करता था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तकनीक की क्रांतिकारी क्षमता को भांप लिया था। उन्होंने एनवीडिया के प्रमुख जेन्सेन हुआंग को भारत आमंत्रित कर अपनी पूरी कैबिनेट को AI तकनीक और इसके भविष्य पर विस्तृत ब्रीफिंग देने को कहा था। वैश्विक टेक दिग्गजों के साथ पीएम मोदी का यह शुरुआती जुड़ाव ही आज भारत को AI युग के लिए मजबूती से तैयार कर रहा है।
‘विकसित भारत’ की ओर दूरदर्शी नेतृत्व का एक और सशक्त कदम एक दूरदर्शी नेता की पहचान यही होती है कि वह आने वाले भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं को समय से पहले पहचान ले। डिजिटल इंडिया (Digital India) और ‘इंडिया एआई मिशन’ (IndiaAI Mission) जैसी पहलों के माध्यम से आज भारत AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा गवर्नेंस और स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक वैश्विक शक्ति बनकर उभर रहा है। जेन्सेन हुआंग का यह बयान साबित करता है कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री की यह दूरदर्शी सोच और तकनीकी नीति सबसे अहम आधार स्तंभ साबित हो रही है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

