सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी खबर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी खबर वायरल: 114 सांसदों की बर्खास्तगी की खबर पूरी तरह फर्जी

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 114 सांसदों और मुख्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी (Fake News) है। शीर्ष अदालत (Supreme Court) की ओर से ऐसा कोई भी आदेश या फैसला जारी नहीं किया गया है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे के माध्यम से देशभर के सांसदों और विधायकों पर लंबित आपराधिक मामलों का आंकड़ा पेश किया गया था। यह याचिका जनहित याचिका (PIL) के तहत केवल मुकदमों की त्वरित सुनवाई और निस्तारण के लिए दाखिल की गई थी। इस संदर्भ को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर यह गलत दावा फैलाया जा रहा है कि कोर्ट ने सांसदों को बर्खास्त कर दिया है।

प्रशासन और विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी असत्यापित या भ्रामक राजनीतिक खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: