बरेली: ज्वेलर्स की दुकान में चोरी
बरेली में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी: ग्राहक बनकर आए ठगों ने उड़ाई सोने की अंगूठी, CCTV में कैद
विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग
बरेली: शहर के सुभाष नगर स्थित मुख्य बाजार में सराफा व्यापारी की दुकान से शातिर ठग सोने की अंगूठी पार कर ले गए। सुभाष नगर मेन बाजार में स्थित ‘गार्गी ज्वेलर्स’ में ग्राहक बनकर पहुंचे एक महिला और पुरुष ने दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाकर लगभग ढाई ग्राम वजन की सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
ध्यान भटकाकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला और पुरुष शाम के समय सुभाष नगर बाजार में कई ज्वेलर्स की दुकानों के आसपास रेकी करते देखे गए थे। इसके बाद दोनों गार्गी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर दाखिल हुए और दुकानदार से तरह-तरह के आभूषण दिखाने को कहा। जब दुकानदार उन्हें गहने दिखाने में व्यस्त हो गया, तभी दोनों ने उसका ध्यान भटकाया और ट्रे से करीब ढाई ग्राम की अंगूठी निकालकर रफूचक्कर हो गए।
CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत आरोपियों के जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषणों का मिलान किया, तो अंगूठी गायब मिली। शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध महिला और पुरुष चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस वारदात के बाद से स्थानीय सराफा कारोबारियों में सुरक्षा और अपनी दुकानों की निगरानी को लेकर गहरी चिंता व्याप्त हो गई है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- बरेली में ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
