विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज विजय घाट पहुँचकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सादगी, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रभक्ति के अप्रतिम प्रतीक शास्त्री जी का जीवन सदैव देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका अमर उद्घोष आज भी राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्व का स्मरण कराता है।
