भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उनके चरणों में शत्-शत् नमन एवं प्रणाम!
भगवान बिरसा मुंडा जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था और विचार थे। उन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने, अंग्रेजों के आतंक, अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाते हुए आदिवासी भाई-बहनों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा था कि हमारे जल, हमारी जमीन और हमारे जंगल पर हमारा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा था, “अंग्रेजों, तुम मुझे मार सकते हो, मेरे विचार को नहीं।” आज भगवान बिरसा जन-जन के मन में, पर्वतों में, जंगलों में, आदिवासी भाई-बहनों के मन में और हम भारतीयों के दिलों में जीवित हैं।
