शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे और खाद्यान्न आत्मनिर्भरता पर सीएम योगी का वक्तव्य
लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम आते ही प्रत्येक भारतीय के मन में श्रद्धा का भाव जागृत हो उठता है। उनका अमर नारा—‘जय जवान, जय किसान’—स्वाधीन भारत के लिए राष्ट्रनिर्माण का एक प्रेरणादायी मंत्र बना।

आज उसी का परिणाम है कि भारत ने खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किया है। भारत न केवल अपने 140 करोड़ भारतीयों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है, बल्कि दुनिया के अनेक देशों की खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने की सामर्थ्य भी रखता है।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
