Tokyo Olympics 2021-मणिपुर की साइखोम मीराबाई चानू ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2021 में पहला मेडल जीता

मणिपुर की साइखोम मीराबाई चानू ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2021 में पहला मेडल जीत लिया है। उन्होंने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में यह पदक अपने नाम किया।

मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया और रजत पदक जीता लिया। इस तरह वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

 

 

बरेली से मोहम्मद शीराज़ ख़ान की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: