विभूतिपुर में रहस्यमय तरीके से चली गई तीन गाय की जान।

समस्तीपुर/विभूतिपुर:- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर निवासी किसान दिनेश महतो के तीन गाय की मौत रहस्यमय ढंग से उनके चकबदौलिया स्थित डेरा पर हो गयी।

सुबह जैसे ही उन्होंने अपने चारों गाय को चारा देने हेतु खोला तो अचानक सभी भागने लगी, जिसके बाद थोड़ी देर में बेहोशी की हालत में गिर गई, और छटपटाने लगी। जिसके बाद मौके पर ही तीन गाय की मौत हो गयी।वही दूसरी ओर एक बाछी को तत्काल डॉक्टारी इलाज किया गया। जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार आया।

लेकिन हालत चिंताजनक है, ये खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। चारों और से हजारों की संख्या में लोग वहां पहुँच कर इस दर्दनाक हादसे को देखते रहे। स्थानीय थाना और पशु चिकित्सालय नरहन से पहुंचे व डॉक्टर ललन कुमार ने बताया की दिनेश महतो चकबदौलिया चौक पर जो दुकान रहता हैं होटल का वहाँ से सरा हुआ खाना पशु को लाकर खिलाते है।इसलिये ये मामला फ़ूड पॉइजनिंग का लगता है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, अमरजीत ठाकुर, दीपक झा, मुरारी झा सहित उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से कुछ मदद दिलवाने की बात कही। परन्तु प्रशसन द्वारा इस घटना को आपदा होने से इंकार किया गया।लेकिन अपने स्तर पर प्रयास करने की बात कही गयी। वहीँ किसान और उसके परिवार का माने तो रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। किसान दिनेश महतो का जीविका का एक मात्र साधन गाय ही थी अब वो भी खत्म हो गया।इस घटना से पूरे परिवार काफी शोक में डूबे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: