सुवेंदु बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री
कोलकाता: सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा अंगवस्त्र; पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण
लखनऊ/कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से शिरकत की और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
भव्य समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा
कोलकाता में आयोजित इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें मंच पर बधाई दी।
-
शिष्टाचार और श्रद्धा: गौर करने वाली बात है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने भी योगी आदित्यनाथ का बंगाल की धरा पर भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया था और उनके चरणों में शीश नवाया था। शनिवार को सीएम योगी ने उसी आत्मीयता के साथ उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया।
मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शुभकामनाएं दीं। इनमें शामिल प्रमुख नाम हैं:
-
दिलीप घोष
-
अग्निमित्रा पॉल
-
अशोक किर्तनिया
-
क्षुदीराम टुडू
-
निशिथ प्रमाणिक
आभार और भविष्य की राह
शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए इस भव्य समारोह ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
लखनऊ ब्यूरो
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

बरेली: शराब की अवैध ब्लैक मार्केटिंग!
